लखनऊ

मेदांता कैंसर समिट 2026 में कैंसर उपचार के हर पहलू पर हुई चर्चा

डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि आज कैंसर का इलाज तेजी से बदल रहा है। अब एक ही तरह के इलाज की जगह हर मरीज के लिए अलग और सटीक उपचार तय किया जा रहा है।

गोविन्द प्रजापति 

लखनऊ, 29 मार्च 2026 : मेदांता, लखनऊ द्वारा आयोजित मेदांता कैंसर समिट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनरल सर्जन, ब्रेस्ट सर्जन, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, गाइनकोलॉजिस्ट, जनरल मेडिसिन, ईएनटी, गेस्ट्रो और पिडियाट्रिक्स जैसे विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया तथा कैंसर उपचार के आधुनिक तरीकों और बदलते दृष्टिकोण पर विचार साझा किए।कार्यक्रम का उद्घाटन मेदांता लखनऊ के एमडी डॉ. राकेश कपूर ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कैंसर उपचार में तेजी से हो रहे बदलावों और मरीज के अनुसार उपचार तय करने की बढ़ती आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि आज कैंसर का इलाज तेजी से बदल रहा है। अब एक ही तरह के इलाज की जगह हर मरीज के लिए अलग और सटीक उपचार तय किया जा रहा है। ऐसे मंच विशेषज्ञों को एक साथ लाकर बेहतर इलाज की दिशा में सहयोग और नई सोच को आगे बढ़ाते हैं। इस अवसर पर कैंसर जागरूकता से जुड़ा एक विशेष वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें कैंसर के कारण से लेकर उपचार और बचाव के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल ऑन्कोलॉजी पर चर्चा से हुई, जिसमें व्यक्तिगत कैंसर उपचार यानी प्रिसीजन ऑन्कोलॉजी पर चर्चा हुई। इसके बाद रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सत्र में कैंसर के इलाज में रेडिएशन की भूमिका और उसकी उपयोगिता को सरल तरीके से समझाया गया। हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी सत्र में ओरल कैंसर की पहचान से लेकर उपचार तक की पूरी प्रक्रिया पर विस्तार से बात की गई, जिसमें शुरुआती जांच की अहमियत पर जोर दिया गया। ब्रेस्ट कैंसर सत्र में वर्तमान और भविष्य के इलाज, विशेष रूप से व्यक्तिगत उपचार पद्धति पर चर्चा हुई।

हीमेटो-ऑन्कोलॉजी सत्र में एक्यूट ल्यूकेमिया की समय पर पहचान, सही प्रबंधन और कार टी-सेल (CAR-T) थेरेपी पर चर्चा हुई। जीआई कैंसर सत्र में जटिल सर्जरी और रोबोटिक तकनीकों के बढ़ते उपयोग पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। लंग कैंसर सत्र में नए उपचार विकल्पों और बदलते रुझानों पर चर्चा हुई, जबकि यूरोजेनिटल कैंसर सत्र में रोबोटिक सर्जरी के आधुनिक तरीकों और उनके लाभ पर चर्चा हुई । अंतिम सत्र सर्वाइकल कैंसर पर केंद्रित रहा, जिसमें रेडिएशन थेरेपी की भूमिका को स्पष्ट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button