मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ पाटेश्वरी धाम में की पूजा-अर्चना
चैत्र नवरात्रि की सप्तमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद बलरामपुर पहुंचे।

गोविन्द प्रजापति
चैत्र नवरात्रि की सप्तमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद बलरामपुर पहुंचे।
सीएम योगी ने तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ में विधिवत दर्शन-पूजन किया।
शक्तिपीठ परिसर पहुँचने पर मुख्यमंत्री का मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माँ भगवती का षोडशोपचार पूजन संपन्न किया।
पूजा के उपरांत उन्होंने आरती की और शक्तिस्वरूपा माँ पाटेश्वरी के चरणों में शीश नवाया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्य की मंगलकामना की।सीएम योगी ने प्रदेश में शांति, सौहार्द और जनकल्याण के लिए माँ का आशीर्वाद मांगा।मंदिर प्रवास के दौरान उन्होंने शक्तिपीठ की सुरक्षा और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पीठ के प्रति गहरी आस्था है और वे अक्सर यहाँ मत्था टेकने आते हैं।शक्तिपीठ में दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह और श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया।




