उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

संजय कुमार सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, गोदौलिया रोप-वे स्टेशन, मणिकर्णिका एवं हरिश्चंद्र घाट निर्माण, अमृत-2 योजना, सीवरेज एवं वाटर सप्लाई, विद्युत अंडरग्राउंड केबलिंग तथा दालमंडी सड़क चौड़ीकरण समेत सभी विकास कार्यों की सघन मॉनिटरिंग की जाए। कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन धार्मिक परिसरों तक सीमित रहें। तीव्र ध्वनि वाले साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न पर रोक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर कार्रवाई तथा अवैध व जहरीली शराब पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने पुलिस के शालीन व्यवहार, ट्रैफिक प्रबंधन, जनसुनवाई की नियमितता, लंबित राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण, व्यापार-उद्योग बंधु बैठकों की नियमितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button