मिडिल क्लास के लिए आ गई सबसे सस्ती 7-सीटर? निसान ग्रैवाइट
17 फरवरी 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। Nissan Gravite यह अर्टिगा (Ertiga) जैसी

Nissan ग्रैवाइट 7 Seater Launch: 7-सीटर कार सेगमेंट में जल्द ही एक नया विकल्प जुड़ने जा रहा है। निसान मोटर इंडिया 17 फरवरी को भारतीय बाजार में अपनी नई Car कॉम्पैक्ट एमपीवी Nissan ग्रैवाइट लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले सामने आई जानकारियों के मुताबिक यह कार मिडिल क्लास फैमिली यूज को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसे किफायती 7-सीटर विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए हैं, लेकिन टीजर वीडियो और लीक जानकारियों से इसके फीचर्स और लेआउट की काफी जानकारी सामने आई है। निसान ग्रैवाइट को सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एमपीवी सेगमेंट में उतारा जाएगा। इस सेगमेंट में पहले से Maruti Suzuki Ertiga जैसी कारें मौजूद हैं। ग्रैवाइट को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो सीमित बजट में 7-सीटर कार चाहते हैं और शहर के साथ-साथ फैमिली ट्रैवल के लिए भी इस्तेमाल करना चाहते हैं।
Nissan Gravite कि डिजाइन
कंपनी ने ग्रैवाइट के पूरे एक्सटीरियर को अभी रिवील नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Renault Triber के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। टीजर में दिखाई झलक के अनुसार इसमें सिग्नेचर LED DRLs, बड़ी फ्रंट ग्रिल, LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर डिजाइन कॉम्पैक्ट होने के साथ फैमिली-ओरिएंटेड नजर आता है।




