मा0 मुख्यमंत्री के निर्देश पर एमएसएमई मंत्री एवं परिवहन मंत्री ने बिहार जाकरमहाकुम्भ-2025 में आने के लिए दिया निमंत्रण

(एन.आई.टी. ब्यूरो) लखनऊ
लखनऊ : 12 दिसम्बर, 2024  
प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह एवं एमएसएमई मंत्री श्री राकेश सचान आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचकर विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में गरिमामयी उपस्थिति के लिए राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मा0 मुख्यमंत्री नितीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव, विधान परिषद सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से शिष्टाचार भेंटकर आमंत्रित किया। साथ ही रोड-शो एवं प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार वासियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ-2025 में आने का अनुरोध किया।
दोनों मंत्रियों ने महानुभावों से अनुरोध किया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ-2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर रहे हैं। महाकुम्भ में लगभग 48 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ पौराणिक काल से आयोजित किया जा रहा है। देश विदेश के श्रद्धालुओं की महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आकर्षण बना रहता है। राज्य सरकार ने सभी पहलुओं पर गम्भीरता से विचार करते हुए महाकुम्भ के सफल आयोजन की व्यवस्था की है।
 मंत्रिगणों ने कहा कि महाकुम्भ देश को एकता के सूत्र में पिरोता है। साथ ही देश की सांस्कृतिक विविधता तथा एकता के दर्शन होते हैं। बिहार खुद एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ प्रदेश है। उम्मीद करते हैं कि इस भव्य आयोजन में बिहार के लोगों का अधिक से अधिक प्रतिभाग रहेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *