लखनऊ

महाशिवरात्रि पर आंतरिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है: मंहत विशाल

लखनऊ प्रभारी

लखनऊ। रविवार को चौक कोतवाली स्थिति श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में प्रात: काल से ही भक्तों द्वारा जलाभिषेक शुरु हो गया जो दोपहर बाद तक हरि ओम हर जल चढ़ता रहा। मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि पर ध्यान सौ गुना अधिक प्रभावी होता है और महाशिवरात्रि पर आंतरिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। महंत ने बताया कि महाशिवरात्रि का पौराणिक और धार्मिक महत्व है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग के उदय से हुआ था। महाशिवरात्रि के समय हम अपनी चेतना में विश्राम करते हैं। यह समय है अपनी अंतरात्मा और चेतना के साथ उत्सव मानाने का, महाशिवरात्रि के दिन साधना के माध्यम से हम दिव्य चेतना की शरण में चले जाते हैं। महंत विशाल गौढ़ ने बताया कि दिनभर जलाभिषेक के बाद सांय भव्य और दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया एवं रात में शिवमहिमा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मंदिर प्रांगण मे किया गया जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button