उत्तर प्रदेश

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों से समतामूलक समाज के निर्माण की प्रेरणा मलती है -श्री केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज

लखनऊ: 11 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने सामाजिक समता, शिक्षा के प्रसार और नारी सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार एवं कार्य आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले जी न केवल महान समाज सुधारक थे, बल्कि एक प्रखर विचारक, लेखक और क्रांतिकारी दार्शनिक भी थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव और असमानताओं के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। विशेष रूप से स्त्री शिक्षा और समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उनका योगदान अतुलनीय है।
श्री मौर्य ने कहा कि आज के समय में महात्मा फुले जी के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button