लखनऊ

मस्जिद अज़हर अली ने रोज़ा इफ्तार के लिए शिवपाल यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया—मुर्तजा अली

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ, 2८ फरवरी 2026: मस्जिद अज़हर अली के सचिव मुर्तज़ा अली ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री, मौजूदा विधायक माननीय श्री शिवपाल सिंह यादव जी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, मस्जिद अजगर अली की तरफ से 7 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले एक इफ़्तमाई रोज़ा इफ्तार के लिए उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
शिवपाल सिंह यादव ने इस निमंत्रण को मोहब्बत के साथ स्वीकार किया और कहा कि कौमी एकता को मजबूत बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों से मिलजुल कर रहने की अपील की और कहा कि सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर, शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं और उम्मीद करते हैं कि यह कार्यक्रम कौमी एकता को मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा। इस मौक़े पर वरिष्ठ समाजसेवी बदरूल हसन ,हलीम अज़ीम, फहद आदि लोगों मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button