लखनऊ

मरीजों को निजी अस्पतालों में बेचने वाले चार गिरफ्तार

लखनऊ लारी, ट्रॉमा और वृद्ध मानसिक चिकित्सालय में चल रहा था सिंडिकेट

गोविन्द प्रजापति 

लखनऊ, NIT News। केजीएमयू में इंलाज कराने आने वालेगंभीर मरीजों को बरगलाकर पांचहजार रुपयेमेंनिजी अस्पतालों कोबेचनेवाले चार आरोपियों को वजीरगंज थानापुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, लारी अस्पताल की ओपीडी के सामने कुछ मरीज दवा खरीदारीको लेकर झगडा कर रहे थे। केजीएमयू प्रशासन से इसकी सूचना मिली। दरोगा कपिल सिंह लिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। पुलिस टीम ने पीछा कर चारको धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में नखास शाहगंज का मुस्तकीम खान, दौलतगंज हुसैनगंज का मो, अफजल, हुसैनाबाद का शहजान और उसका साथी साकिब है।

पूछताछ और इनके पास से मिले दस्तावेजों सेपताचलाकियेदलालहैं। केजीएमयूट्मा, मानसिक चिकित्सालय और लारी में आने वालेकेजीएमयू से निजी अस्पताल में मरीज शिफ्ट करने के मामले में गिरफ्तार दलाल ।

— डॉ.केके सिंह, प्रवक्ता” लारी में प्रतिदिन 300 से 400 मरीज ओपीडी में दिखाने आते हैं । इसके अलावा 150 इमरजेंसी में आते हैं । ये दलाल वहीं से मरीजों के तीमारदारों को बरगला कर निजी अस्पतालों में शिफ्ट कराते थे । कार्रवाई जारी रहेगी।

,मरीजों के तीमारदारों को बरगलाकर अच्छा इलाजकरानेका आश्वासन देतेथे और उन्हें निजी अस्पतालों में शिफ्टकरा देते थे। मरीजों के बदले में ये निजी अस्पतालों से प्रति मरीज पांच से छह हजार रुपये कमीशन लेते थे । गिरफ्तार आरोपियों में से दो एंबुलेंस चालक हैं।अपनी ही एंबुलेंस से ये लोग मरीजोंको

निजी अस्पतालों में ले जाते थे। इसकेअलावा ये लोग दवाइयों में भी दलाली केरुपये लेते थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी तथ्यप्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाईकी जाएगी। गिरोहसे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिसटीम दबिश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button