मधुबन में लेखपाल संघ ने किया एसडीएम का सम्मान
मधुबन (मऊ) में बुधवार को लेखपाल संघ ने निवर्तमान उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल की विदाई और नवागत एसडीएम सत्यप्रकाश के स्वागत में एक समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मधुबन (मऊ) में बुधवार को लेखपाल संघ ने नवागत एसडीएम सत्यप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने पूर्ववर्ती अधिकारी का अनुसरण करते हुए शासकीय दायित्वों को शत-प्रतिशत पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इस कार्य में सभी से सहयोग की अपेक्षा की। क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय ने निवर्तमान एसडीएम के साथ मिलकर किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खुशनुमा माहौल में शासकीय दायित्वों को पूरा करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।निवर्तमान एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि मधुबन की इस धरती ने उन्हें नौ महीने के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग दिया, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवागत एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर शासन की नीतियों को धरातल पर उतारा जाएगा।इस अवसर पर तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर पटेल, डॉ. नासिर अली, प्रेमभूषण पांडेय सहित लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और अधिवक्ता उपस्थित रहे।




