मछलीशहर के ईदगाह और मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज़
नमाज़ियों ने देश में अमन और शांति के लिए दुआएं मांगीं। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

अरविन्द कुमार पटेल/मछलीशहर में ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा की गई। सुरक्षा के मद्देनज़र सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। नगर के ईदगाह, शाह अशरफ शाह, खजूर वाली मस्जिद, जामा मस्जिद, शाही मस्जिद और सुभान शाह सहित कई मस्जिदों में ईद की नमाज़ पढ़ी गई। ईदगाह में शहर इमाम मौलाना अबुल कलाम ने नमाज़ पढ़ाई। नमाज़ियों ने देश में अमन और शांति के लिए दुआएं मांगीं। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व लोकसभा बसपा प्रत्याशी कृपाशंकर सरोज, पंधारी यादव, राकेश उर्फ मंगला गुरु, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पंकज सोनकर और कमलेश कुमार मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, तहसीलदार रवि रंजन कश्यप, नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक विनीत राय सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।



