उत्तर प्रदेशहेल्थ

मऊ में उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मान:बड़राव ब्लॉक के CHO, ANM सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र

सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 'कायाकल्प' योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस्तखार अहमद

मऊ के कम्युनिटी हॉल में 27 फरवरी को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ‘कायाकल्प’ योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।  समारोह में बड़राव ब्लॉक के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के एएनएम, सीएचओ, बीपीएम, बीसीपीएम और समस्त ब्लॉक के अधीक्षक एआरओएच, ईओ को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। इनके साथ सभी बीपीएम और बीसीपीएम भी समारोह में शामिल हुए।

मुख्य विकास अधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की। उन्होंने अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे भविष्य में ऐसे सम्मान समारोहों में भाग ले सकें। सभा में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक शिक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button