अपराध

मऊ: महिला सिपाही से छेड़खानी के आरोप में सिपाही पर FIR दर्ज, मचा हड़कंप

एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

मऊ प्रभारी दिनेश प्रजापति

मऊ जनपद के पुलिस महकमे से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र में तैनात मऊ जनपद के पुलिस महकमे से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही जितेंद्र कुमार वर्मा पर आरोप है कि वह पुलिस लाइन में कार्यरत एक महिला सिपाही को लगातार परेशान करता था और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता था। पीड़िता का कहना है कि बीते 24 अगस्त की रात करीब आठ बजे आरोपी सिपाही ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की।
घटना के समय महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने इस संबंध में थाने से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति/जनजाति) के आदेश पर सरायलखंसी पुलिस ने आरोपी सिपाही के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button