उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस लाइन में होलिका दहन:एसपी इलामारन जी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

मऊ जिले के बकवल स्थित पुलिस लाइन परिसर में पुलिस विभाग द्वारा विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

दिनेश प्रजापति

मऊ जिले के बकवल स्थित पुलिस लाइन परिसर में पुलिस विभाग द्वारा विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र और प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर होलिका दहन संपन्न हुआ।

पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने इस मौके पर पुलिस परिवार के सदस्यों और जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली खुशियों और उल्लास का प्रतीक है, जिसे आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। जनपद पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए सुरक्षित और सद्भावनापूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button