भाजपा स्थापना दिवस: डॉ. नीरज सिंह के साथ राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते हुए
सेवा और सम्मान का संगम: भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले ‘वरिष्ठजन स्नेह मिलन समारोह’ की प्रारंभिक तैयारियाँ

नैयर आज़म
कल 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले “वरिष्ठजन स्नेह मिलन समारोह” के संदर्भ में आज भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह जी, के साथ राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पहुँचकर कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारियों का सूक्ष्म अवलोकन किया।
यह विशेष आयोजन उन आदरणीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, अटूट निष्ठा और त्यागपूर्ण समर्पण से संगठन की नींव को सुदृढ़ किया। उनका संघर्ष, उनका अनुभव और उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए अमूल्य धरोहर एवं प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।
संगठन की वर्तमान शक्ति, अतीत के तप और त्याग की ही परिणति है — और यही परंपरा हमें भविष्य की ओर अग्रसर करती है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अरुण द्विवेदी एवं प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल जी एवं प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह जी महानगर महामंत्री श्री घनश्याम दास अग्रवाल जी, श्री सतेन्द्र कुमार सिंह जी, श्री टिंकू सोनकर जी सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही




