उत्तर प्रदेश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद से प्रदेश के अगले सीएम फेस को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

इस बीच बिहार में ‘नीतीश मॉडल’ और 'सम्राट मॉडल’ को लेकर एनडीए नेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान आरएलएम प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सिर्फ नीतीश मॉडल चलेगा।

Nayer Azam/बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद से प्रदेश के अगले सीएम फेस को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इस बीच बिहार में ‘नीतीश मॉडल’ और ‘सम्राट मॉडल’ को लेकर एनडीए नेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान आरएलएम प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में सिर्फ नीतीश मॉडल चलेगा। उन्होंने कहा बिहार में तो नीतीश मॉडल चल ही रहा है। 20 वर्षों में इसी मॉडल के आधार पर प्रदेश ने प्रगति की है। नीतीश कुमार जिस मॉडल पर काम कर रहे थे, आगे जो भी सरकार आएगी, उसी मॉडल को आगे बढ़ाएगी। जदयू की निशांत मॉडल की मांग पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि बिहार में 20 साल तक सीएम नीतीश कुमार ने जो मॉडल चलाया, आगे की सरकार भी इसी मॉडल को आगे लेकर जाएगी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसे मामलों में हमारे प्रधानमंत्री मोदी पूर्ण रूप से सक्षम हैं। चाहे बात सुरक्षा मामले की हो, मैं समझता हूं कि सभी को भारत सरकार पर विश्वास करना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो सरकार काम कर रही है, वह बिल्कुल सही है। मिडिल ईस्ट युद्ध को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैं उनके बात से बिल्कुल सहमत हूं, भारत में वह क्षमता है। बिहार के अगले सीएम को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिल्कुल सही समय पर प्रदेश की जनता को अगला सीएम भी मिलेगा। जहां तक बात है कौन बनेगा सीएम, इस सवाल का जवाब खोजने में भाजपा और एनडीए का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से सक्षम है। सभी लोगों को एनडीए के फैसले का इंतजार करना चाहिए। सम्राट मॉडल को लेकर कई एनडीए नेताओं का कहना है कि गृह विभाग सम्राट चौधरी के पास है और उनके कार्यकाल में अपराधी डर से बिहार छोड़कर भागने को मजबूर हो रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button