प्रादेशिक
बिहार के पूर्व महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह
बिहार के पूर्व महामहिम राज्यपाल माननीय श्री आरिफ मोहम्मद खान जी के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में सम्मिलित हुआ।

नैयर आज़म
आज पटना हवाई अड्डे पर बिहार के पूर्व महामहिम राज्यपाल माननीय श्री आरिफ मोहम्मद खान जी के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में सम्मिलित हुआ। आदरणीय आरिफ मोहम्मद खान साहब के राज्यपाल के रूप में उनके गरिमामय एवं प्रेरक कार्यकाल को स्मरण करते हुए उनके समृद्ध अनुभव, मार्गदर्शन और बिहार में उनके समर्पित योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सक्रिय एवं मार्गदर्शक सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष Dr. Prem Kumar जी एवं बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री Sunil Kumar जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।




