अपराध
बाराबंकी : जेल से रिहा हुए सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव

Akhilendra Pratap Singh
बाराबंकी, । मंगलवार को सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव जेल से रिहा हो गए। जमानत मंजूर होने के बाद बेलबांड के सत्यापन के चलते रिहाई लटकी हुई थी। बता दें कि सफदरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को धमकाने व धक्का देने के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।वहीं पुलिस ने उन्हे क्षेत्र से गुजरते समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर ली थी लेकिन उनकी रिहाई मंगलवार को हुई। रिहाई में साथ रहे अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि बेलबांड के सत्यापन में वक्त लगता है। मंगलवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता रिहा हो गए हैं।




