बहराइच में स्वावलंबन की बयार: सीएम योगी ने 21.55 करोड़ की सौगात के साथ गरीबों को दिए छत और जमीन के पट्टे”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद बहराइच के प्रवास पर रहे, जहाँ उन्होंने जन-कल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगा दी।

गोविन्द प्रजापति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद बहराइच के प्रवास पर रहे, जहाँ उन्होंने जन-कल्याणकारी योजनाओं की झड़ी लगा दी।
इस दौरान सीएम ने 118 हितग्राहियों के बैंक खातों में ₹21.55 करोड़ से अधिक की धनराशि का सीधा अंतरण (DBT) किया।
मुख्यमंत्री ने 136 परिवारों को विशेष सौगात देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री आवास और शौचालय की चाबियां सौंपी।भूमिहीन परिवारों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आवास निर्माण हेतु भूमि के पट्टों का भी वितरण किया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “यह जनता की सरकार है, जहाँ योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर पात्र तक पहुँच रहा है।”उन्होंने जोर दिया कि सरकार का लक्ष्य हर गरीब के घर में सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास की धारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अनिवार्य रूप से पहुँचे।इस कार्यक्रम से बहराइच के सैकड़ों परिवारों के जीवन में खुशहाली और बेहतर भविष्य की नई किरण जागी है।




