उत्तर प्रदेश

बस्ती पहुंचे यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया लोकार्पण

बस्ती पहुंचे यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया लोकार्पण

बस्ती जिले में बने यात्री विश्रामालय का कैबिनेट मंत्री ने किया लोकार्पण। कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यटन विभाग से धर्म स्थल के चौमुखी विकास का किया वादा। नए वित्तीय वर्ष में पर्यटन विभाग के माध्यम से कराया जाएगा प्रसिद्ध धर्मिक स्थल का विकास। कुदरहा ब्लॉक के गोनार में स्थित गढ़वा समय माता मंदिर परिसर में बने यात्री विश्रामालय का कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया लोकार्पण। अकबरपुर कानपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने अपनी मां की स्मृति में कराया यहां पर यात्री विश्रामालय का निर्माण। गोनार में है सांसद देवेंद्र सिंह की मां कनकरानी का ननिहाल। समय माता के प्रति थी उनकी गहरी श्रद्धा।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा धर्म स्थलों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है योगी सरकार। जल्द मथुरा में भी शुरू होगा कारीडोर का निर्माण। सांसद अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले, सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, शांतनु जी महाराज, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, ने कार्यक्रम को किया संबोधित। प्रधान गोनार अजीत पाल डब्लू की अगुवाई में हुआ आयोजन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button