उत्तर प्रदेश

बड़राव में 99% RRC केंद्रों तक नहीं पहुंच रहा कचरा:गांवो में साफ-सफाई कागजों तक सीमित,

बड़राव में 99% RRC केंद्रों तक नहीं पहुंच रहा कचरा:गांवो में साफ-सफाई कागजों तक सीमित, संक्रमित बीमारियों का बढ़ा खतरा

एन0आई0टी0 मऊ प्रभारी

मऊ के बड़राव ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने रिसोर्स रिकवरी सेंटर (R.R.C) केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। जमीनी स्तर पर लगभग 99 प्रतिशत सेंटरों तक सूखा और गीला कचरा नहीं पहुंच रहा है, जिसके कारण अधिकांश गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

इन R.R.C सेंटरों का निर्माण गांवों से 500 मीटर से एक किलोमीटर दूर किया गया है। हालांकि, वहां तक कचरा पहुंचाने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। प्रत्येक ग्राम सभा को इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियां भी उपलब्ध कराई गई थीं, लेकिन वे प्रधानों के घरों पर खड़ी होकर जंग खा रही हैं और उनका नियमित संचालन नहीं हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि घर-घर से कचरा उठान न होने के कारण लोग मजबूरन कचरा गांव के बाहर सड़कों और खाली जमीनों पर फेंक रहे हैं। इससे दुर्गंध, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी खराब होने की आशंका है।इस गंभीर समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन हैं। स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। यदि समय रहते इस व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य केवल कागजों तक ही सिमट कर रह जाएगा।सत्य प्रकाश राय, श्री प्रकाश राय, राम सिंह पटेल, गुलाब सिंह, जितेंद्र राम, रामवृक्ष चौहान, रामरज मौर्य और सुनील कनौजिया सहित ब्लॉक क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने मांग की है कि कचरा गाड़ियों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, R.R.C सेंटरों तक कचरा पहुंचाया जाए और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button