उत्तर प्रदेश

प्रो. आर केपी सिंह का आह्वान: समावेशी विकास को बनाएं प्राथमिकता

प्रयागराज। जिला विज्ञान क्लब प्रयागराज के द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता तथा सम्मान समारोह का आयोजन कर्नलगंज इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयागराज मे किया गया।

गौरव सिंह प्रयागराज। जिला विज्ञान क्लब प्रयागराज के द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता तथा सम्मान समारोह का आयोजन कर्नलगंज इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयागराज मे किया गया। इस प्रतियोगिता मे जनपद प्रतापगढ़ फतेहपुर, कौशांबी तथा प्रयागराज के कुल 60 विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्श प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने ही प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशांबी के पंकज कुमार को रुपए दस हजार का प्रथम पुरस्कार, राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज के अवधेश कुमार गुप्ता को रुपये सात हजार का द्वितीय पुरस्कार, राजकीय हाई स्कूल टेनी फतेहपुर के हर्षित को रुपए पाच हजार का तृतीय पुरस्कार तथा केपी इंटर कॉलेज प्रयागराज के उज्जवल यादव और धर्मा देवी इंटर कॉलेज कौशांबी के अनुराग को रुपए दो हजार का सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रोफेसर तथा डा. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आर केपी सिंह रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने बताया की विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए हैं जो विद्यार्थी पुरस्कार प्राप्त कर रहे हैं वह वास्तव में बधाई के पात्र हैं उन्होंने समावेशी विकास को समय की आवश्यकता बताई और यह कहा कि कि आगे आने वाली पीडिया भी प्राकृतिक संसाधनों  का उपभोग कर सकें यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है।  विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अधिशासी सचिव संतोष शुक्ला ने वैज्ञानिक विकास और सांस्कृतिक विकास की अवधारणा पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में बताया की विज्ञान वास्तव में अभिशाप तथा वरदान दोनों है।प्रदर्शनी के मंडलीय समन्वय डॉ लालजी यादव ने बताया कि चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर की प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य अजय कुमार के द्वारा किया गया तथा संचालन शिक्षक सुनील कुमार तिवारी द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में सीएमपी डिग्री कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ प्रवीण कुमार सिंह तथा डॉ रोहित कुमार प्रताप बहादुर पीबी कॉलेज प्रतापगढ़ के सहायक प्रोफेसर डॉ नीरज कुमार त्रिपाठी और नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ दुर्गेश नंदिनी गोस्वामी शामिल रही। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, सुनील कुमार जनपद प्रतापगढ़ फतेहपुर तथा कौशांबी और प्रयागराज के जिला समन्वयक और टीम प्रभारी सहित मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button