खेल
प्रीतम नगर रात्रिकालीन टूर्नामेंट अपडेट: गंगा इलेवन और इलाइट इलेवन का दबदबा बरकरार, अगले राउंड का टिकट पक्का! 🏏🔥
गंगा इलेवन ने बैहराना वारियर्स को और इलाइट इलेवन ने धुरंधर इलेवन को प्रीतम नगर रात्रिकालीन टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में हराकर अगले राऊंड में प्रवेश किया

संजय कुमार सिंह
प्रयागराज। गंगा इलेवन ने बैहराना वारियर्स को और इलाइट इलेवन ने धुरंधर इलेवन को प्रीतम नगर रात्रिकालीन टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में हराकर अगले राऊंड में प्रवेश किया। सदाबहार क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता प्रीतम नगर गोकुल आवास स्थित पीला पार्क में आयोजित की गई है।पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए गंगा इलेवन ने 5 विकेट खोकर 52 रन (अभिषेक 15, जीशान 10, रेहान 10, बैभव 2 और आदर्श 1 विकेट) बनाये। जवाब में उतरी इलाइट इलेवन ने 6 विकेट खोकर 44 रन (सिज्जू 26 रन, सुभम रावत 6 रन, अभिषेक 2 और फहीम 1 विकेट) ही बना सकी। अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार के लिए चुना गया। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए धुरंधर इलेवन ने आठ विकेट खोकर केवल 29 रन (अलोक 7, विश्वनाथ 6, विनय 3 विकेट, अविरल 1 विकेट) बनाये। जवाब में उतरी इलाइट इलेवन ने मात्रा एक विकेट खोकर (विनय 16 रन, मिंशू 12 रन) आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विनय को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रयागराज सचिन द्विवेदी ने दिया। अभय श्रीवास्तव और अतुल सिंह ने मैच में अंपायरिंग, सत्यम शुक्ला ने स्कोरिंग एवं पियूष श्रीवास्तव ने कमेंट्री की। थर्ड अम्पायर की भूमिका दीपक सिंह ‘मोंटू’ ने निभाई।




