लखनऊ

प्रशिक्षण महाअभियान 2026: वैचारिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सशक्त, अनुशासित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता

अनुशासित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूत आधार प्रदान करते हैं और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को गति देते हैं।

Aayer Azam

प्रशिक्षण महाअभियान 2026: वैचारिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सशक्त, अनुशासित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूत आधार प्रदान करते हैं और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य को गति देते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण तृतीय मंडल में वृंदावन कॉलोनी स्थित कान्हा बैंक्वेट हॉल, सेक्टर 6E, लखनऊ में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री  जी, मुख्य अतिथि श्री रमेश तूफानी जी, श्री रमाकांत “राजन” मिश्रा (मंडल अध्यक्ष), श्री शिव शंकर सिंह शंकरी जी, श्री रमा शंकर साहू जी, श्री संजीव मिश्रा फंटन जी, श्रीमती रश्मि सिंह, श्री के.एन. सिंह (पार्षद), श्री संदीप अवस्थी, श्री मनोज रावत, सुश्री नेहा सिंह, श्री आमोद कुमार, श्री जितेन्द्र सिंह, श्री विनय सूदन, श्री बृज मोहन शर्मा (पार्षद), श्री एस.के. सिंह, श्री विनय श्रीवास्तव, श्री दिनेश पांडेय एवं श्री प्रणव अग्निहोत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस प्रकार के प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, वैचारिक स्पष्टता एवं संगठनात्मक दक्षता को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं में सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और प्रगाढ़ करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button