खेल

प्रथम ने जस्टिस एसके वर्मा एकादश को जिताया

Parvej Alam
प्रयागराज। प्रथम मिश्रा के हरफनमौला खेल (59 रन, 42 गेंद, आठ चौके, दो छक्के एवं 8-1-33-3) के दम पर जस्टिस एसके वर्मा एकादश ने चीफ जस्टिस अमिताव बनर्जी एकादश को छह विकेट से हराकर आनंद शुक्ला-मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेली जा रही संगम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंके प्राप्त किये।
केपी कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में चीफ जस्टिस अमिताव बनर्जी एकादश ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन (अभ्युदय प्रताप सिंह 34, रुद्रेश्वर पाल 25, सजल पांडेय 18 नाबाद, तन्मय मालवीय 18, आदित्य तिवारी 3/28, प्रथम मिश्रा 3/33, संदीप पटेल, आदित्य यादव, मयंक दुबे एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में जस्टिस एसके वर्मा एकादश ने 24 ओवर में चार विकेट पर 150 रन (प्रथम मिश्रा 59, प्रमोद यादव 41, मयंक दुबे 28 नाबाद, आदित्य तिवारी 16 नाबाद, विराट गुप्ता 2/32, सजल पांडेय 1/24) बना लिए। प्रथम मिश्रा को यंगस्टर्स क्लब व जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष और पीडीए के रिटायर्ड अधिशासी अभियंता नारायण जी गोपाल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button