लखनऊ

प्रतिभा को पहचान सपनों को उड़ान ‘ में बिखरी कालबेलिया और लावणी नृत्य की मनोरम छटा

घुँघरू नृत्य संगम डांस अकादमी के तत्वावधान में आज शाम ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में ' प्रतिभा को पहचान सपनों को उड़ान ' में कालबेलिया और लावणी नृत्य

गोविन्द प्रजापति
लखनऊ, 20 मार्च 2026। घुँघरू नृत्य संगम डांस अकादमी के तत्वावधान में आज शाम ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में ‘ प्रतिभा को पहचान सपनों को उड़ान ‘ में कालबेलिया और लावणी नृत्य की मनोरम छटा बिखरी।  प्रतिभा को पहचान सपनों को उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ घुंघरू डांस एकेडमी के कलाकारों आराध्या, ऋषिता, अविका, अनाया और तनीषी ने मनीषा यादव के नृत्य निर्देशन में काल्यो कूद पड्यो मेला में पर आकर्षक राजस्थान का प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्य और अप्सरा आली पर महाराष्ट्र का लावणी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भक्ति संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले सोपान में घुंघरू नृत्य संगम की ओर से जय कन्हैया लाल की पर मनीषा यादव, मलखान सिंह, लवली घिल्डियाल, मौसमी, वर्षा, सौम्या, मालसी, आद्या और शनाया ने अपने सारगर्भित लोक नृत्य के जरिए श्री कृष्ण जन्मलीला को प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को श्री कृष्ण की भक्ति के सागर में आकंठ डुबोया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button