प्रतापगढ़ में बड़ा खुलासा:प्रिंटिंग प्रेस में मिली तहसील की फाइलें, मचा हड़कंप

संतोष पाण्डेय
प्रतापगढ़ से एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही और संभावित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सदर तहसील के ठीक सामने स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में तहसील से जुड़ी मुकदमों की महत्वपूर्ण फाइलें मिलने से हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी के दौरान तहसील के कई मुकदमों से संबंधित आधिकारिक फाइलें बरामद हुईं। ये फाइलें सरकारी अभिलेख मानी जाती हैं और इन्हें निजी स्थान पर पाया जाना बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है।फाइलों की बरामदगी की खबर फैलते ही तहसील परिसर में वकीलों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड की सुरक्षा में भारी लापरवाही हुई है इससे मुकदमों की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है यह भ्रष्टाचार या फाइलों में हेरफेर की आशंका को जन्म देता है
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत सख्त कदम उठाए: प्रिंटिंग प्रेस और बरामद फाइलों को सीज कर दिया गयासंबंधित पेशकार को सस्पेंड कर दिया गयाCRO (मुख्य राजस्व अधिकारी) को पूरे मामले की जांच सौंपी गईराजस्व विभाग के कानूनगो राजेश पांडेय और आशाराम को नोटिस जारी किया गया
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी पारदर्शिता से की जाएगी। यदि किसी स्तर पर भ्रष्टाचार या जानबूझकर लापरवाही पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई तय है।



