प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर 19 से 26 मार्च तक होगा विशेष शिविर का आयोजन
गोरखपुर मेअंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चमिंडा वास, वसीम जाफर, मुंबई रणजी के पूर्व कोच विनायक सावंत को एक साथ गोरखपुर में देखने के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि यशस्वी जायसवाल व पृथ्वी शा जैसे खिलाड़ियों के कोच ज्वाला सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर में 8 दिनों तक यह महान क्रिकेटर, क्रिकेट के होनहारों को ट्रेनिंग देंगे। यह विशेष शिविर 19 से 26 मार्च तक मेडिकल रोड स्थित प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा।

श्री राम प्रजापति

शिविर में खिलाड़ी पंजीकरण करा हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए www.mcccriket.com पर पंजीकरण किया जा सकता है। बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर ज्वाला स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित है।इस संबंध में पूर्व क्रिकेटर डॉ विनय सक्सेना ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाई जाएंगी। उन्हें बताया जाएगा कि उच्च स्तर पर क्रिकेट की तैयारी कैसे की जाती है। प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तकनीक, मानसिकता और फिटनेस के बारे में जानकारी दी जाएगी।शिविर में अंडर 14, अंडर 16, अंडर -19 वर्ग के बालक एवं बालिका और क्रिकेट खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत खिलाड़ियों को ही शिविर में मौका दिया जाएगा।डॉ सक्सेना ने बताया कि श्रीलंकाई टीम के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास भी यहां आ रहे हैं। इसी तरह वसीम जाफर जो भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं और भारतीय टीम के लिए एक ओपनर के तौर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। वह भी यहां आने वाले है,इसके अलावा विनायक सावंत जो मुंबई रणजी टीम के पूर्व कोच है। ज्वाला सिंह ग्लोबल क्रिकेट कोच है। उन्होंने यशस्वी जैसवाल, पृथ्वी शा, युवराज, सम्राट, अमन मोखाड़े एवं दिव्यांश सक्सैना जैसे खिलाड़ियों को भी कोचिंग दी है।कोच ज्वाला सिंह ने बताया कि कैंप में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन के अलावा खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा इसका ट्रायल 12 मार्च को समय दोपहर 2:00 बजे से प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड मेडिकल रोड गोरखपुर में होगा। लड़कों और लड़कियों के लिए उम्र 12 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इस ट्रायल का उद्देश्य चयनित खिलाड़ी जो बेहतर होंगे उन्हें क्लब में फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी। और अन्य विशेष परफॉर्मेंस वाले खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के आधार पर विशेष छूट भी दी जाएगी। यह दिग्गज और अंतरराष्ट्रीय कोच और खिलाड़ियों से कोचिंग लेने का बेहतरीन मौका है।