संजय कुमार सिंह
नई दिल्ली। साउथ सिनेमा की दुनिया में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। इस कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ शादी की। अब 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है, जिसका न्योता कपल ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें दिया। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में विजय और रश्मिका पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वे प्रधानमंत्री को शॉल भेंट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी की झलक साफ नजर आ रही है। कपल ने पीएम मोदी को 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले उनके वेडिंग रिसेप्शन के लिए निमंत्रण कार्ड भी दिया।
एक्टर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें हैदराबाद में होने वाले अपने वेडिंग रिसेप्शन का न्योता दिया।