उत्तर प्रदेश

“पापा, शराब छोड़ दो: एक भावुक अपील”

आजमगढ़ 30 मार्च शिक्षा क्षेत्र मार्टीनगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलहरी इमामअली के परिसर में वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार मार्टिनगंज अंजू यादव ने सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें बच्चों द्वारा गीत के माध्यम से जीना है तो पापा शराब मत पीना पर गीत प्रस्तुत कर सब लोगों का मनमोह लिया।

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज

आजमगढ़ 30 मार्च शिक्षा क्षेत्र मार्टीनगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलहरी इमामअली के परिसर में वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार मार्टिनगंज अंजू यादव ने सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें बच्चों द्वारा गीत के माध्यम से जीना है तो पापा शराब मत पीना पर गीत प्रस्तुत कर सब लोगों का मनमोह लिया। बच्चों द्वारा एकांकी नाटक के माध्यम से अनेक समाज में व्याप्त कुरीतियों पर जोरदार प्रहार किया इस अवसर पर तहसीलदार अंजू यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही हमारे आने वाले समय में मजबूत भारत का निर्माण करेंगे उनकी शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए बच्चों के अंदर संस्कार रहित शिक्षा देना हम सब शिक्षकों का दायित्व बनता है कल यही बच्चा वैज्ञानिक बनेगा जिलाधिकारी बनेगा एसडीएम बनेगा डॉक्टर बनेगा और अपने देश और समाज का नाम रोशन करेगा खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज अश्वनी सिंह ने कहा कि छात्र अपने जीवन में शिक्षा के प्रति निरंतरता को बनाए रखें बच्चों का कक्षा 8 पास के बाद कक्षा 9 में नामांकन जरूर कराएं शिक्षा से ही समस्त चुनौतियों का सामना किया जा सकता है अभिभावक अपने बच्चों को कभी घर पर न रोकें प्रतिदिन स्कूल भेजें जो निरंतर बच्चाअभ्यास करता है वही बच्चा सफलता को प्राप्त करता है अध्यापक शिक्षा प्रदान करता है अभिभावक की भी जिम्मेदारी बनती है कि बच्चे विद्यालय से जब वापस जाए तो अभिभावक प्रश्न करें कि आज विद्यालय में आपने क्या सीखा उस बच्चे के अंदर सीखने की प्रक्रिया उत्पन्न होती है अभिभावक को अपने बच्चों से हमेशा लगाव जुड़ाव और संवाद कायम रखना चाहिए भावनात्मक जुड़ाव बच्चों की जीवन में सबसे जरूरी है कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार ने किया इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजन कुमार, ए आर पी राज नारायण यादव, दिग्विजय सिंह, सरिता जायसवाल, दीपिका राय, बादाम कुमारी, जमुना प्रसाद जायसवाल, सहित सैकड़ो की संख्या में छात्र अभिभावक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button