देश-विदेश
पांच दिन बाद भी हमें नहीं पता कि यह जंग किस दिशा में जा रही है
अमेरिका, इसराइल और ईरान के बीच शुरू हुई नई जंग का यह पांचवां दिन ही है.

ईरान ने खाड़ी के उस पार मौजूद अपने पड़ोसी अरब देशों, जो अमेरिका के क़रीबी सहयोगी भी हैं, पर हमला करने का फ़ैसला किया, और इसके साथ ही यह जंग अब पूरे क्षेत्र में फैल चुकी हैI ब्रिटेन ने भी आख़िरकार अपना रुख़ बदल दिया है और अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की इजाज़त दे दी हैI जंग लगातार भड़कती जा रही है और मेरे फ़ोन पर एक के बाद एक न्यूज़ अलर्ट आ रहे हैंI अमेरिका ने हिंद महासागर में ईरान के एक युद्धपोत को डुबो दिया है, इसमें सौ से अधिक लोगों की जानें गई हैं Iशायद जब तक मैं यह लेख लिखकर पूरा करूंगा, तब तक और मिसाइलें दागी जा चुकी होंगी और संभव है कि कुछ लोग, जो इस वक्त जिंदा हैं, तब तक मारे भी जा चुके हों I



