पर्यावरण संरक्षण पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान अनुसंधान संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम “मिशन जीवन जागरुकता कार्यक्रम“ प्रचेता भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया ।

NIT-NEWS
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान अनुसंधान संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम “मिशन जीवन जागरुकता कार्यक्रम“ प्रचेता भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया । इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के तहत पोस्टर प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो.एसएस मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दौर में जब जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग एक बड़ी चुनौती है। प्रकृति केवल हमारा आधार नहीं, बल्कि हमारा अस्तित्व है। सजकता ही हमारा भविष्य है। कार्यक्रम का उद्घाटन विभागाध्यक्ष पर्यावरण विज्ञान के डॉ. विनोद चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि आर-6 पुनर्विचार के तहत किसी वस्तु को खरीदने से पहले सोचे कि इसका पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा। उन वस्तुओं को लेने से मना करें जो पर्यावरण हितैषी नहीं है। प्राकृतिक संसाधनों का सीमित प्रयोग करें। पुनः उपयोग में आने वाली वस्तु को फेंकने के बजाय उसे उपयोग में लाने के लिए तैयार करें। डॉ. चौधरी ने ई-अपशिष्ट प्रबंधन पर व इलैक्ट्रानिक कचरे को कम करने हेतु 6दृआर सिद्धान्त को अपनाने के महत्त्व को आवश्यक बताया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आइए संकल्प लें कि हम अपने परिसर एवं समाज को ’सिंगल यूज प्लास्टिक’ से मुक्त रखेंगे और ऊर्जा एवं जल की बचत करेंगे। क्लास छोड़ते समय लाइट और पंखे बंद करना और व्यर्थ बहते हुए नल को रोकना प्रत्येक नागरिक कर्तव्य है।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एनबीआरआई की डॉ. अंजू पटेल, डॉ. संध्या मिश्रा एवं डॉ. वर्तिका सिंह द्वारा खाद्य एवं उसके प्रयोग पर और सस्टेनेबल फूड पर अपना व्याख्यान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविन्द कुमार बाजपेई तथा डॉ. विभा तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया । इस कार्यक्रम में 218 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें बीएससी, एमएससी के छात्र -छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया तथा जिसमें 70 से अधिक छात्रों के पोस्टर को प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया ।प्रो.एसएस ने विजेता छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत किया। इसमें प्रथम पुरस्कार खुशी रस्तोगी एवं द्वितीय मनु तिवारी एवं तृतीय पुरस्कार स्वाति को प्रदान किया। कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र कौशल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ पंकज सिंह, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. रुद्र प्रताप, डॉ संदीप रावत, डॉ. एस पी सिंह, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. अमिता सिंह, डॉ अश्वनी कुमार, डॉ. ज्ञानेश्वर गुप्ता, डॉ. गया प्रसाद, डॉ. मिशिलेश आदि सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।




