मनोरंजन

‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन की तारीफ में कंगना रनौत ने पढ़े कसीदे, बोलीं- ‘इस बच्ची में कुछ अलग है’

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन की अदाकारी को खासा पसंद किया गया। बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा को इस फिल्म ने नई पहचान दी है।

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन फिल्म रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं. फैंस उनकी एक्ट्रिंग के कारण उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. सारा अर्जुन इंडियन सिनेमा के सबसे होनहार यंग टैलेंट में से एक बनकर उभरीं. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में उनके दिल को छू लेने वाले रोल ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी. उनकी एक्टिंग से उन्हें पूरे देश में तारीफ मिलीं. वहीं अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सारा की परफॉर्मेंस की तारीफ की है और इस नई स्टार का हौसला बढ़ाया हैI फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने अभिनय से सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री सारा अर्जुन की तारीफ अब कंगना रनौत ने भी की है। सारा ने फिल्म में ‘येलिना’ का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों और फिल्मी हस्तियों से सराहना मिल रही है। निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन की अदाकारी को खासा पसंद किया गया। बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा को इस फिल्म ने नई पहचान दी है। उनकी परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

हाल ही में महाशिवरात्रि के अवसर पर सारा अर्जुन ने एक फाउंडेशन के साथ त्योहार मनाते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो को कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए सारा की सराहना की। कंगना ने उन्हें प्रतिभाशाली और सच्ची युवा कलाकार बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत पिछली बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो उनके होम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन के काम ने उन्हें इंडस्ट्री में मजबूत पहचान दिलाई है और अब वरिष्ठ कलाकारों से मिल रही सराहना ने उनके करियर को नई दिशा दे दी है।

कंगना ने सारा की तारीफ करते हुए लिखा ‘जमीन से जुड़ी हुई और एक अलग सी लड़की, आगे अपने जीवन में और अच्छा करो। तुम्हारे भविष्य के लिए मैं शुभकामनाएं देती हूं बच्चे।’ बता दें कि हाल ही में सारा अर्जुन ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए गए शिवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. वहां उन्होंने स्पिरिचुअल माहौल और कल्चरल फेस्टिवल का मजा लिया. उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाईयां दीं. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने उस कार्यक्रम में बहुत अच्छा समय बिताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा, ‘मैं सच में बता नहीं सकती कि मैं यहां आकर कितनी शुक्रगुजार और ब्लेस्ड महसूस कर रही हूं. हमने अब तक कई शानदार परफॉर्मेंस देखी हैं. मैं डांसिंग शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button