दोहरीघाट के पार्वती पीजी कॉलेज में होली महोत्सव:छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने उत्साह से मनाया पर्व
छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। होली गीतों पर नृत्य और पारंपरिक फाग गीतों पर ढोल की थाप ने माहौल को जीवंत बना दिया। कॉलेज परिसर गुलाल के रंगों से भर गया।

मऊ के दोहरीघाट के पार्वती पीजी कॉलेज में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। होली गीतों पर नृत्य और पारंपरिक फाग गीतों पर ढोल की थाप ने माहौल को जीवंत बना दिया। कॉलेज परिसर गुलाल के रंगों से भर गया।

कॉलेज के प्राचार्या ने अपने संबोधन में होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है। प्रबंधन ने सभी से सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की।

कॉलेज के डायरेक्टर विपिन द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन छात्रों में आपसी प्रेम, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। द्विवेदी ने शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया।

इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक विपिन बिहारी दूबे, अनिरुद्ध त्रिवेदी, दुर्गेश मिश्रा, प्राचार्य रंजना द्विवेदी, रामअधीन पांडेय, मिन्टू पांडेय, डॉ. आराधना तिवारी, डॉ. प्रविणा राय और डॉ. पल्लवी त्रिपाठी सहित अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन उत्साह और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।




