उत्तर प्रदेश

दीदारगंज में पत्रकारों एवं थानाध्यक्ष ने एक दूजे को रंग- गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

दिनेश प्रजापति आज़मगढ़ 03 मार्च स्थानीय थाना दीदारगंज के परिसर में भाई चारे के त्योहार होली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को दीदारगंज पुलिस और क्षेत्र के सम्मानित पत्रकारों के बीच एक गोष्ठी हुए। जिसमे क्षेत्र के पत्रकारों ने होली पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की प्रतीक का त्योहार है। जिसमे लोगों को पुरानी रंजिश और नाराजगी को दूर कर सभी भेदभावों को मिटाकर एक दूसरे से मिल जुल कर होली का त्योहार मनाना चाहिए। मिलन संगोष्ठी पर चर्चा करते हुए दीदारगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने सभी को अबीर – गुलाल लगा कर होली की शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर पत्रकार डॉ पृथ्वीराज सिंह, सत्येन्द्र कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, विवेकानन्द पाण्डेय, प्रवीण यादव, चन्द्र शेखर मौर्य, बृजभान विश्वकर्मा, मो0 खालिद, मो0 सफदर खान, विजय यादव, वृजेश कुमार यादव, बृजेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button