प्रादेशिक

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है 11 राज्यों में आंधी-तूफान

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में आंधी-तूफान से लेकर बारिश तक का अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश की वजह से तापमान में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन इससे ठंड के वापसी के असार नहीं हैं। आइए जानते हैं कल कैसा रहेगा देशभर का मौसम राजधानी दिल्ली में कल मौसम खुशनुमा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कल बारिश होने की उम्मीद नहीं है। कल सुबह और शाम को हल्की ठंड रहेगी, लेकिन दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ जाएगा। कल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।यूपी-बिहार में कल कैसा रहेगा वेदर?

दिल्ली से सटे यूपी-बिहार में आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ने वाला है। हालांकि,कल आसमान साफ रहेगा। IMD ने 17-18 फरवरी को पूरे राज्य में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, ओरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी में 17-18 को बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में अभी ठंड महसूस होगी। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में कल कोहरा छा सकता है।उत्तराखंड-हिमाचल में कल का वेदर अपडेट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने उत्तराखंड के चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और टिहरी में कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमचाल प्रदेश में भी अगले 48 घंटे में वेदर बदल सकता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार,शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन, चंबा और हमीरपुर में बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button