उत्तर प्रदेश

डीएम ने जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी

Surendra Kumar
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्डों, सम्पूर्णता अभियान एवं शासन द्वारा बैंको से सम्बन्धित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा योजना में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष बैंको में लम्बित प्रार्थना पत्रो का शत प्रतिशत निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंकर्स के मैनेजर के साथ बैठक कर ऐसे आवेदन पत्र जिनमें कतिपय कमियां है उनका निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वाले बैंको मैनेजरो के विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देषित करते हुए कहा कि प्रतिदिन उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की अपने स्तर से भी इसकी समीक्षा करें। उपायुक्त एनआरएलएम ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि समूह की महिलाओं के बचत खाता व सीसीएल फाइल अत्यधिक लम्बित है जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंके के मैनेजरों को निर्देषित किया गया कि नियमानुसार समूह की महिलाओं द्वारा जो भी आवेदन बचत खाता खोलने हेतु आवेदन किया गया है उन सभी का नियमानुसार खाता खोला जाएगा।
अकांक्षात्मक विकास खण्डों की समीक्षा के दौरान अधिक एंडीकेटरो की प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी एंडीकेटर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्रगति में सुधार लाए। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वंय अपने स्तर से अकांक्षात्मक विकास खण्डो वाले एंडीकेटरो की समीक्षा करे। उन्होंने कहा कि नय सत्र में सभी एंडीकेटरो में प्रगति में सुधार होना चाहिए। सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत आने वाले सभी एंडीकेटरो पर विस्तृत चर्चा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि अकांक्षात्मक विकास खण्डों में आने वाले ऐसे आगंनबाड़ी केन्द्र जो बैठने योग्य  हो अथवा जर्जर हो व जिनकी क्षमता बच्चों के सापेक्ष कम है उन सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों की सूची खण्ड विकास अधिकारियों को उपलब्ध करा दे ताकि अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा सकें। पोशण ट्रैकर पोर्टल पर शत प्रतिशत फीडिंग कराने का भी निर्देश जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुओ शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सीएल वर्मा, उप निदेशक कृषि विकेष पटेल, उपायुक्त एनआरएलएम रमाशंकर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी बाबू लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button