टेकऑफ से पहले गड़बड़ी का पता चला; उड़ान रद्द, 100 पैसेंजर सवार थे

(एन.आई.टी. ब्यूरो) लखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर शुक्रवार को तकनीकी खराबी आने से हैदराबाद जा रही फ्लाइट को अचानक कैंसिल कर दिया गया। फ्लाइट के रनवे पर जाकर टेकऑफ करने से ठीक पहले ही पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। जिस कारण फ्लाइट को वहीं रोक दिया गया। शुरुआती जांच में तकनीकी खामी की पुष्टि होने के बाद फ्लाइट को कैंसिल करने का फैसला किया गया। जिस समय यह निर्णय लिया गया, उस वक्त फ्लाइट में करीब 100 लोग सवार थे। सभी को फ्लाइट से उतार दिया गया। यह फ्लाइट एयर इंडिया एयरलाइंस की थी, जो लखनऊ से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने को तैयार थी। विमान में क्या तकनीकी खामी आई थी, अभी एयरपोर्ट अथॉरिटी या एयरलाइंस की ओर से इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।लखनऊ एयरपोर्ट पर पायलट ने 16 जुलाई (बुधवार) को यात्रियों से भरी फ्लाइट को टेकऑफ करने से मना कर दिया था। एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बुधवार सुबह 8:45 बजे दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। इसमें 160 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स समेत कुल 168 लोग सवार थे। तभी पायलट को फ्लाइट का इंजन स्टार्ट होने के बाद तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने इसकी सूचना तुरंत एयरलाइन अधिकारियों और एटीसी को दी थी। लास्ट स्टेज पर फ्लाइट से उतरने को लेकर यात्रियों में खासा गुस्सा दिखा था।

उड़ान से पहले कॉकपिट में गड़बड़ी पकड़ी

लखनऊ एयरपोर्ट पर 13 जुलाई (रविवार) को सुबह हैदराबाद जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में टेकऑफ से पहले खराबी आ गई थी। पायलट ने तुरंत कॉकपिट में तकनीकी खराबी की सूचना एयरलाइंस अधिकारियों और एटीसी को दी थी। विमान में 150 यात्री सवार हो चुके थे। जानकारी मिलते ही यात्रियों ने जमकर हंगामा किया था। बाद में एयरलाइंस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया। बाद में उड़ान रद्द कर यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया। फ्लाइट आईएक्स- 2816 को सुबह 8:40 बजे उड़ान भरकर 10:55 बजे हैदराबाद पहुंचना था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *