उत्तर प्रदेश

जल सेंसर परियोजना मॉडल बना आकर्षण का केंद्र

प्रधानाचार्य स्वामी नाथ यादव ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं से एक-एक सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन किया गया। जूनियर स्तर पर ’जल सेंसर परियोजना’ को सर्वश्रेष्ठ मॉडल चुना गया। छात्र नमन यादव, अंकिता और अंशिका ने इस मॉडल के माध्यम से बताया कि सेंसर तकनीक के उपयोग से हैंडवॉश के दौरान पानी के दुरुपयोग को रोका जा सकता है।

न्यू इर्न्फोमेशन टुड़े न्यूज

मिल्कीपुर-अयोध्या। विकासखंड मिल्कीपुर के चमनगंज टोल प्लाजा के निकट स्थित एस.डी.एस. राज पब्लिक स्कूल, सुखराज नगर में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सुबह 10 बजे से 3 बजे तक किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुखराज यादव ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य स्वामी नाथ यादव ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं से एक-एक सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन किया गया। जूनियर स्तर पर ’जल सेंसर परियोजना’ को सर्वश्रेष्ठ मॉडल चुना गया। छात्र नमन यादव, अंकिता और अंशिका ने इस मॉडल के माध्यम से बताया कि सेंसर तकनीक के उपयोग से हैंडवॉश के दौरान पानी के दुरुपयोग को रोका जा सकता है। प्राथमिक स्तर पर छात्रा स्नेहा, नीलू, राधिका और अनामिका द्वारा निर्मित विटामिन्स और उनसे जुड़ी बीमारियों के मॉडल को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। इस मॉडल में अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन्स के महत्व को रेखांकित किया। इसके अतिरिक्त, कक्षा 8 के छात्रों शुभांशु, उत्कर्ष, ऋषभ, पलक और अंशिका ने चिड़ियाघर का मॉडल प्रस्तुत किया। कक्षा 7 की प्रियंका, रोली, दिव्यांशी और पलक ने सौर मंडल पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए।कक्षा 6 के अखिलेश, अमिता और काजल द्वारा बनाया गया दिन-रात के चक्र का मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहा। कक्षा 5 के प्रणव ने विद्युत दरवाजा घंटी का मॉडल प्रस्तुत किया। कक्षा 4 की शशि, एंजेल और शालिनी ने बाहरी घर की सुरक्षा का मॉडल प्रदर्शित किया, जिसमें दर्पण की सहायता से घर की बाह्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का तरीका दिखाया गया। कक्षा 3 की अनन्या, आराध्या और अंकित ने भूकंपरोधी घर का मॉडल, कक्षा 2 की पल्लवी, किंजल, ओजस, वैष्णवी और प्रिंस ने ज्वालामुखी का मॉडल, तथा कक्षा 1 की आरजू, श्रेया, माही, आराध्या और प्रज्ञा ने मोटे अनाज एवं फलों का शिक्षण चार्ट प्रस्तुत किया। इस मौके पर अरविन्द कुमार, अजय यादव, नर सिंह, आराधना श्रीवास्तव, पूजा गुप्ता, श्वेता यादव, चांदनी पाल शिल्पी कसौधन, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अतुल यादव, नीलमणि दुबे, राज कुमार समेत कई अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button