उत्तर प्रदेश

जयसिंहपुर में अनियंत्रित ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

ट्रक जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के नुमाये गांव के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया।

गौरव कुमार सिंह
जयसिंहपुर/सुल्तानपुर। गल्ला लादकर जिला मुख्यालय जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बनी गांव से सोमवार सुबह गल्ला लादकर ट्रक दोस्तपुर-बरौंसा मार्ग से जिला मुख्यालय की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रक जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के नुमाये गांव के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गुड्डू (40) पुत्र बाबूलाल निवासी सुल्तानपुर को मामूली चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए बिरसिंहपुर स्थित सौ बेड अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। बिरसिंहपुर चौकी प्रभारी प्रेम नारायण राजपूत ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। फिलहाल उसे आंशिक चोट आई है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button