खेल

चौधरी नौनिहाल क्लब की खिताबी जीत 

चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्लब को 181 रन से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन लीग (सत्र 2023-24) के खिताब पर कब्जा जमाया। 

विजय कुमार यादव
प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्लब को 181 रन से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी सीनियर डिवीजन लीग (सत्र 2023-24) के खिताब पर कब्जा जमाया।  खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 264 रन (संदीप यादव 63, विराट जायसवाल 56, आशीष रत्नम 39, अभिषेक यादव 23, दिव्यांश यादव 4/58, सुयश सिद्धार्थ सिंह 21, अजय यादव 1/40) बनाए। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्लब की टीम 26 ओवर में 83 रन (सुयश सिद्धार्थ सिंह 20, अथर्व प्रजापति 14, विराट जायसवाल 3/09, मनु राजा 2/12, अभिषेक यादव 2/22, अमर चौधरी 1/08, संदीप यादव 1/25) पर सिमट गई। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व राहुल सिंह अंपायर एवं अंकित पांडेय स्कोरर रहे। मैच से पहले खेलगांव पब्लिक स्कूल के डिप्टी चेयरमैन अनिल मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button