अपराध

चाइनीज मांझे से बढ़ रहे हादसे: हाई कोर्ट की सरकार को फटकार, जानें कैसे बचें इस जानलेवा डोर से

Sanjay Kumar Singh

राजधानी में चाइनीज मांझे का कहर लगातार जारी, आए दिन हो रहें हादसे I हुसैनगंज थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रामखेलावन और प्रणब यादव नाम के व्यक्तियों का चाइनीज मांझे से गला और नाक कट गया। गनीमत रही कि दोनों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं शहर में चाइनीज मांझे को लेकर एक बार फिर लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जहां योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चाइनीज मांझे को लेकर सख्ती कर रखी है और लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट लगातार अभियान भी चला रही है, इसके बावजूद आए दिन चाइनीज मांझे से लोग घायल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button