उत्तर प्रदेश

चन्द्रशेखर को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लिया संकल्प 

विजय कुमार यादव
प्रयागराज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में सेक्टर बूथ बनाने के बाबत यमुनापार की तहसील करछना, विकास खंड और थाना करछना स्थित ग्रामसभा घटवा में संवैधानिक अधिकार बचाओ भाईचारा बनाओ के तहत एक दिवसीय कैडर बैठक आसपा के सदस्य उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज के नेतृत्व में की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए आईपी रामबृज ने बताया कि भीम आर्मी चीफ आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए आसपा के कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतरकर एक-एक वोट निकालकर आसपा का चुनाव चिह्न केतली को दिलाने का आह्वान किया। रामबृज ने आगे बताया कि सत्ता बिना संघर्ष के नहीं मिलती इसके लिए हमारे महापुरुषों ने मुसीबत भरा जीवन बिताकर एक वोट और उस वोट को चालाक लोग बहुजन समाज को बहला फुसलाकर और साड़ी धोती दारू आदि के जाल में फंसाकर सस्ती कीमत पर वोट प्राप्त कर ले रहे हैं जिससे सावधान होकर अपने वोट केवल और केवल बहुजन समाज की एक मात्र पार्टी आसपा के चुनाव चिह्न केतली को देने होंगे।
कैडर बैठक में रामकृपाल, सुभाष, गौरी शंकर, नचऊ पासी, फोटो, रेखा, सुषमा, सुनीता, सीमा, सुशीला, ऊषा, राज कली, राम कली, संगीता, शांति, सरोजा, रंजना रत्नाकर, सरिता के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button