उत्तर प्रदेश

घोसी में रमज़ान के अंतिम अलविदा जुमा’ की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

उन्होंने अल्लाह से देश में अमन-चैन और प्रगति के लिए दुआ मांगी। सुरक्षा के मद्देनजर, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस लगातार गश्त करती रही।

दिनेश कुमार प्रजापति /जनपद मऊ के घोसी में रमज़ान के अंतिम शुक्रवार ‘अलविदा जुमा’ की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर नगर की विभिन्न मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाज़ी मस्जिदों में एकत्र हुए। उन्होंने अल्लाह से देश में अमन-चैन और प्रगति के लिए दुआ मांगी। सुरक्षा के मद्देनजर, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस लगातार गश्त करती रही। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने अपने सहकर्मियों के साथ नगर की विभिन्न मस्जिदों का दौरा किया। उन्होंने नमाजियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से अलविदा जुमा की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। नमाज के बाद, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमज़ान की विदाई दी और ईद की शुभकामनाएं दीं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button