उत्तर प्रदेश

घोसी नगर पंचायत EO ने रोजेदारों ने मिलकर खोला रोज़ा, अमन-चैन की दुआ मांगी

घोसी नगर पंचायत EO ने इफ्तार पार्टी आयोजित की:कर्मचारियों, रोजेदारों ने मिलकर खोला रोज़ा, अमन-चैन की दुआ मांगी

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी

मऊ के घोसी में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अनिल कुमार की पहल पर एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और रोजेदारों ने सामूहिक रूप से रोज़ा खोला। इफ्तार के दौरान देश में अमन-चैन, शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और धार्मिक सौहार्द को मजबूत करना था। कार्यक्रम में सभी वर्गों के कर्मचारियों की उपस्थिति ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की। इफ्तार से पहले रमज़ान के पवित्र महीने की अहमियत पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि यह महीना संयम, त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। नगर पंचायत कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी के इस प्रयास की सराहना की। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना हमें आपसी प्रेम, सहयोग और सामाजिक  एकता का संदेश देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ता है और समाज में सकारात्मक माहौल बनता है। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और देश में शांति एवं भाईचारे की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button