उत्तर प्रदेश

घोसी के सिपाह में निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन

इनमें ज्यादातर शुगर, कमर दर्द, घुटने दर्द और आंख संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। वाराणसी बीएचयू के मेडिसिन एवं एमडी डॉक्टरों ने हृदय, सांस, चेस्ट, लीवर, हड्डियों और बच्चों से संबंधित विशेष रोगों की जांच और उपचार किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दीं।

Ajeet Prajapati/घोसी ब्लॉक क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद में आयुषी मेडिकल के पास रजनीकांत केंद्र और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल बलिया द्वारा एक निशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इनमें ज्यादातर शुगर, कमर दर्द, घुटने दर्द और आंख संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। वाराणसी बीएचयू के मेडिसिन एवं एमडी डॉक्टरों ने हृदय, सांस, चेस्ट, लीवर, हड्डियों और बच्चों से संबंधित विशेष रोगों की जांच और उपचार किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दीं। आंख के डॉक्टरों ने बताया कि 50 से अधिक मोतियाबिंद के मरीजों का चयन किया गया है, जिनका निशुल्क ऑपरेशन बलिया के अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। मरीजों को बताया गया कि ऑपरेशन पूरी तरह निशुल्क होगा और उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सिपाह से अस्पताल तक निशुल्क बस की व्यवस्था भी की जाएगी। ऑपरेशन के बाद मरीजों के खाने-पीने और रहने का खर्च भी अस्पताल वहन करेगा। कार्यक्रम के आयोजक और जिला पंचायत प्रत्याशी रामानंद भास्कर ने बताया कि उन्होंने यह आयोजन क्षेत्र के गरीब लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया है। इसमें सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी ने कहा कि इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से गरीब जनता को काफी लाभ मिलता है। उन्होंने क्षेत्र से आए मरीजों का धन्यवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि सभी मरीजों को सभी तरह की सेवाएं निशुल्क मिलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button