ग्राम्य विकास, खाद्य प्रसंस्करण, राष्ट्रीय एकीकरण सहित ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग की हुई समीक्षा बैठक।
संजय kanputtc
– ग्राम्य विकास, खाद्य प्रसंस्करण, राष्ट्रीय एकीकरण सहित ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग की हुई समीक्षा बैठक।
– ‘लखपति दीदी’ और नई तकनीक की सड़कों पर दिया जोर।
– शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति और बजट का पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी।
– 3 करोड़ सखियों के लक्ष्य हेतु युद्ध स्तर पर कार्य करने और प्रशिक्षण में बायोमेट्रिक उपस्थिति के निर्देश।
– महापुरुषों के नाम पर रखें योजनाओं के नाम।
*उपमुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य*
लखनऊ: lउत्तर प्रदेश, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की अध्यक्षता में 7-कालिदास मार्ग पर ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियन्त्रण, खाद्य प्रसंस्करण एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।
Bhait3 के दौरान उपमुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी जनकल्यणकारी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें।
उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट किसी भी दशा में लेप्स नहीं होना चाहिए और उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
*प्रमुख विभागीय निर्देश एवं निर्णय:*
• ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण इंजीनियरिंग: उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों को अधिकतम लाभ मिल सके।
• प्रशिक्षण में पारदर्शिता (DDU-SIRD): दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान को प्रतिमाह 1 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पारदर्शिता हेतु सभी प्रशिक्षणकर्ताओं की उपस्थिति बायोमेट्रिक माध्यम से अनिवार्य की जाएगी। साथ ही, विभागवार एक विस्तृत प्रशिक्षण कैलेंडर भी जारी किया जाए।
• आधुनिक सड़क निर्माण (UPRRDA): उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क अभिकरण को निर्देशित किया गया कि वे पर्यावरण अनुकूल (Eco-friendly) और लोंग लास्टिंग (दीर्घकालिक) नई तकनीक पर आधारित सड़कों का निर्माण करें, जिससे ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो।
• महिला सशक्तिकरण (राज्य आजीविका मिशन): प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप, 3 करोड़ सखियों (लखपति दीदी) को बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
o नवाचार और सम्मान: * ग्राम्य विकास विभाग प्रदेश के सभी 75 जिलों में ‘जी राम जी योजना’ कार्यक्रम तैयार करें ।
o सार्वजनिक उद्यम विभाग को महापुरुषों के नाम पर नई जनहितकारी योजनाएं बनाने के निर्देश दिए गए।गाँव और गरीब का उत्थान हमारी प्राथमिकता: बैठक में उपस्थित राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उत्थान पर बल दिया। उपमुख्यमंत्री जी ने अंत में कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय गाँव, गरीब और वंचितों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्यों में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में राज्यमंत्री ग्राम्य विकास श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी, अध्यक्ष/अपर मुख्य सचिव, दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्रामीण विकास संस्थान श्री बैंकटेश लू, अपर मुख्य सचिव श्री बीएल मीणा, आयुक्त ग्राम्य विकास श्री जीएस प्रियदर्शी, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण सड़क अभिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अंकुर कौशिक, निदेशक राज्य आजीविका मिशन श्रीमति दीपा रंजन, निदेशक ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग श्री इसम सिंह सहित संबंधित विभागों के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं शासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




