उत्तर प्रदेश

गूगल मैप का ‘शॉर्टकट’ पड़ा भारी: नाले पर जा लटकी शादी में जा रही कार, बाल-बाल बची जान!

. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले इसका बड़ा उदाहरण सामने आया है. शादी में जा रहे दो युवक गूगल मैप के गलत रास्ते पर फंस गए. इतना ही नहीं उनकी कार गहरे नाले के किनारे हवा में लटक गई.

Govind Kumar दुनिया में टेक्नॉलॉजी पर लोगों की निर्भरता तेजी से बढ़ती जा रही है. लोग एआई पर काफी ज्यादा निर्भर हो रहे हैं. हालांकि टेक्नॉलॉजी हर बार सही हो ऐसा जरूरी नहीं है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले इसका बड़ा उदाहरण सामने आया है. शादी में जा रहे दो युवक गूगल मैप के गलत रास्ते पर फंस गए. इतना ही नहीं उनकी कार गहरे नाले के किनारे हवा में लटक गई. हालांकि राहगीरों की तेजी से दोनों जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया.कानपुर के नौबस्ता इलाके के संदीप और सुनील कुमार शुक्रवार रात कार से शादी में शामिल होने के लिए कार से निकले थे. उन्हें उन्नाव जिले का बारासगवर थाना क्षेत्र में जाना था. जहां भगवंतखेड़ा गांव में सूर्यपाल यादव के घर शादी थी. गांव का रास्ता ठीक से पता नहीं होने के कारण गूगल मैप से मदद मांगी गई. मैप शुरुआत में तो कुछ दूर तक सही चल फिर मैप ने मुख्य सड़क छुड़ाकर ग्रामीण रास्ते पर मोड़ा दिया. मैप ने लालकुआं से करीब एक किलोमीटर दूर गांव बताया, जिसके कारण युवकों ने गाड़ी को आनंदी मंदिर से रुझई मार्ग की ओर मोड़ लिया. शुरू में सड़क पक्की थी, लेकिन आगे बढ़ते-बढ़ते रास्ता कच्चा और बहुत संकरा हो गया. रात भी हो चुका था, इसलिए दोनों समझ नहीं पाए और आगे बढ़ते चले गए. थोड़ी दूर चलने के बाद युवकों को लगा कि यह रास्ता सिर्फ पैदल जाने लायक है, कार ले जाना नामुमकिन है. उन्होंने वापस मोड़ने की कोशिश की, इसी दौरान बीघापुर-रुझई मार्ग पर शारदा नहर के पास संतुलन बिगड़ गया. जिसके बाद कार फिसलकर ढलान पर जा अटकी और आगे का हिस्सा नाले में लटक गया.घटना के बाद दोनों युवक डर कर जोर-जोर से चिल्लाने लगे. दोनों की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर दौड़े आए. उन्होंने बहुत मेहनत से रस्सी और सहारे से दोनों को कार से बाहर निकाल लिया. दोनों को  कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना ने गूगल मैप पर संदेह पैदा कर दिया. हालांकि घटना के अगले दिन शनिवार सुबह हाइड्रा मशीन लगाकर कार को नाले से बाहर निकाला गया. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गूगल मैप अक्सर ऐसे शॉर्टकट दिखाता है, जो चार पहिया गाड़ियों के लिए खतरनाक होते हैं. उनका कहना है कि कई बार लोग फंस चुके हैं, बाहर के लोग इन रास्तों की सच्चाई नहीं जानते हैं इसलिए मैप पर पूरा भरोसा करना जोखिम भरा साबित होता है. पुलिस ने लोगों से अपील की मैप पर सिर्फ निर्भर रहने के बजाए आसपास के लोगों की मदद लें और अपने यात्रा को सुरक्षित बनाएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button