राजनीति
खजूर खाकर अखिलेश ने शुरू किया वार, यूपी के डिप्टी सीएम के दौरे को बताया गांजा कनेक्शन से जोड़कर बड़ा हमला।
सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी विदेश नीति के फेलियर की वजह से डीजल, पेट्रोल और गैस का संकट आया है। युद्ध कोई नहीं चाहता है। युद्ध से जानें जाती हैं। नुकसान होते हैं।

गोविन्द प्रजापति
सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी विदेश नीति के फेलियर की वजह से डीजल, पेट्रोल और गैस का संकट आया है। युद्ध कोई नहीं चाहता है। युद्ध से जानें जाती हैं। नुकसान होते हैं। भारत की भूमिका और कोशिश यह होनी चाहिए थी कि वार न हो। हमारी फॉरेन पॉलिसी और हमारे देश को तभी विश्व गुरु माना जाता कि उन देशों के सामने हम ऐसी परिस्थितियों पैदा कर देते की वार न हो। इस वार के समय भी भाजपा मुनाफाखोरी करना चाहती है। अफवाह कोई और नहीं बल्कि सरकार और मुख्यमंत्री खुद फैला रहे हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जो लोग करना चाहते हैं उनका ऑनलाइन सिलेंडर रजिस्टर्ड नहीं हो रहा है। आपको लाइन में लगना पड़ रहा है। सरकार को भरोसा दिलाना चाहिए कि कोई संकट नहीं आ रहा है। सरकार ने विपरीत काम किया है।अखिलेश यादव आज हजरतगंज स्थित मोती महल लॉन में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण के मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के न रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां गांजा पकड़ा जा रहा है, दूसरे वाले डिप्टी सीएम वहां गए हैं।इफ्तार पार्टी पूर्व राज्य मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी ने आयोजित किया। अखिलेश यादव ने खजूर खाया। इसके बाद इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी खजूर खाकर रोजा खोला। इफ्तार पार्टी में सपा नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में धर्मगुरु, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा लगा है।




