हेल्थ

क्या 10 साल से कम उम्र के बच्चों को भी हो सकता है हार्ट अटैक? डॉक्टर ने दी जानकारी

युवाओं और किशोरों में भी हार्ट अटैक और इससे मौत की खबरें हम सभी लगातार सुनते-देखते रहे हैं, ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल ये है कि क्या बच्चे भी इसका शिकार हो सकते हैं? क्या 10 साल से कम उम्र के बच्चों को भी हार्ट अटैक हो सकता है?

Dr Divya Kumar Yadav

कुछ मामलों में हार्ट अटैक का खतरा जेनेटिक भी होता है। यदि परिवार में कम उम्र में दिल की बीमारी का इतिहास रहा हो, तो युवाओं में जोखिम ज्यादा होता है। क्या 10 साल से कम उम्र के बच्चों को भी हार्ट अटैक हो सकता है?

दिल की बीमारियां दुनियाभर में स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम बनी हुई हैं। बीते एक दशक के आंकड़े उठाकर देखें तो पता चलता है कि न सिर्फ इन बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ा है बल्कि कम उम्र वाले भी इसका शिकार होते जा रहे हैं। युवाओं और किशोरों में भी हार्ट अटैक और इससे मौत की खबरें हम सभी लगातार सुनते-देखते रहे हैं, ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल ये है कि क्या बच्चे भी इसका शिकार हो सकते हैं? क्या 10 साल से कम उम्र के बच्चों को भी हार्ट अटैक हो सकता है?

मेडिकल रिपोर्ट्स पर गौर करें तो पता चलता है कि कुछ समय पहले तक बढ़ती उम्र, हाई कोलेस्ट्रॉल या लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों को हार्ट अटैक का प्रमुख कारण माना जाता था, हालांकि अध्ययनों से पता चलता है कि बदलती जीवनशैली, खानपान और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी कम उम्र में दिल को कमजोर बना रही हैं। क्या आपके मासूम दिल की बीमारियों से सुरक्षित हैं या फिर उनमें भी हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है? आइए इस बारे में जानते हैं।

बच्चों में बढ़ती दिल की बीमारियों के लिए हाई ब्लड प्रेशर को बड़े खतरे को तौर पर देखा जा रहा है। द लैंसेट चाइल्ड एंड एडोलसेंट हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक वैश्विक विश्लेषण के अनुसार, पिछले दो दशकों में बच्चों और किशोरों में उच्च रक्तचाप के मामले लगभग दोगुना हो गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button